7 August 2026 Fact Recorder
Education Desk: NEET UG 2026 के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान आवश्यक दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) की महानिदेशक नेहा शर्मा के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 7 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त दोपहर 2 बजे तक चलेगी। वहीं, पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी राशि 12 अगस्त शाम 5 बजे तक जमा की जा सकेगी।
यह काउंसिलिंग उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित राज्य कोटा की MBBS और BDS सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
काउंसिलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश, सीटों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट UP NEET और DGME की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों की सहायता के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700













