Home Hindi CAT 2026 Admit Card: आज से डाउनलोड करें कैट परीक्षा का एडमिट...

CAT 2026 Admit Card: आज से डाउनलोड करें कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को 170 शहरों में होगा एग्जाम

November 6,2026 Fact Recorder

Education Desk:  कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAT) 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर की ओर से आज यानी 6 नवंबर 2026 से CAT परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की जा रही है। पहले एडमिट कार्ड 4 नवंबर से जारी होने थे, लेकिन अंतिम समय में इसकी तारीख में बदलाव कर दिया गया।

CAT 2026 की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा देशभर के करीब 170 शहरों में तीन सत्रों में होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

29 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

IIM इंदौर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार 6 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।

CAT 2026 Admit Card डाउनलोड करने का तरीका:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

  2. CAT 2026 के कैंडिडेट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी एप्लीकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प चुनें।

  5. अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।

29 नवंबर को तीन सत्रों में होगी CAT परीक्षा

CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन अलग-अलग सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के सवाल हल करने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा।

परीक्षा की एक खास बात यह है कि उम्मीदवार एक सेक्शन के सवाल हल करते समय दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन देशभर के लगभग 170 शहरों में किया जाएगा।

इस बार परीक्षा की जिम्मेदारी IIM इंदौर को सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए फेस मैचिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा कुछ चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर भी लगाए जाएंगे।

6 नवंबर से मॉक टेस्ट की सुविधा भी होगी शुरू

CAT 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 6 नवंबर से मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव किया जाएगा। इसके जरिए अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा के पैटर्न, इंटरफेस और सवालों के प्रारूप को समझने का मौका मिलेगा।

CAT की आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नों के साथ मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से पहले इसका अभ्यास करके अपनी तैयारी और समय प्रबंधन को बेहतर बना सकते हैं।

31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा CAT 2026 का स्कोर

CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा। उम्मीदवार परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोर देख सकेंगे। CAT स्कोर के आधार पर देश के प्रमुख IIMs और अन्य मैनेजमेंट संस्थानों में MBA और दूसरे प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।