7 August 2026 Fact Recorder
Haryana Desk: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और HCS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, 2013 बैच के IAS अधिकारी वीरेन्द्र कुमार दहिया, जो अब तक राज्य परिवहन विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत थे, को हरियाणा विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर राजीव प्रसाद, HCS का स्थान लेंगे।
वहीं, 2016 बैच के HCS अधिकारी राजीव प्रसाद, जो अब तक हरियाणा विधानसभा के सचिव थे, को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक तथा पर्यटन विभाग, हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वे इस पद पर ममता, HCS का स्थान लेंगे।
सरकार ने IAS (पे) नियम, 2016 के नियम 12(1) के तहत हरियाणा विधानसभा सचिव के पद को IAS के सीनियर स्केल के समकक्ष भी घोषित किया है। वहीं, ममता, HCS की नई नियुक्ति से संबंधित आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।













