13 May 2026 Fact Recorder
Lifestyle Desk: गर्मियों में Watermelon यानी तरबूज शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला सबसे लोकप्रिय फल माना जाता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी दूर करने में मदद करता है। हालांकि कई लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काला नमक या सफेद नमक डालकर खाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तरबूज में नमक मिलाकर खाना सही है?
एक्सपर्ट ने क्या बताया?
जयपुर की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, किसी भी फल में नमक मिलाकर खाने से उसके पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि तरबूज को काटने के तुरंत बाद बिना नमक मिलाए खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर को उसके सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से मिलते हैं।
तरबूज खाने के फायदे
इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार
तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद लाइकोपीन तत्व हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
पाचन को रखे बेहतर
गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। तरबूज हल्का और आसानी से पचने वाला फल है, जो पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ डाइजेशन सुधारने में मदद करता है।
त्वचा में लाए नेचुरल ग्लो
तरबूज में मौजूद पानी और विटामिन-सी त्वचा को हाइड्रेट रखने और स्किन को प्राकृतिक चमक देने में मदद करते हैं।
वजन घटाने में मददगार
कम कैलोरी और ज्यादा पानी होने की वजह से तरबूज लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग कम हो सकती है।
क्या करें?
अगर आप तरबूज का पूरा फायदा लेना चाहते हैं, तो इसे ताजा काटकर सादा खाना बेहतर माना जाता है। स्वाद के लिए नमक डालना आम बात है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक बिना नमक वाला तरबूज शरीर के लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है।













