Home Punjabi India Pakistan Cross Border Smuggling ; Heroin Recovery | Tarntaran | तरनतारन...

India Pakistan Cross Border Smuggling ; Heroin Recovery | Tarntaran | तरनतारन में 42 करोड़ की हेरोइन जब्त: दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए मंगाई थी, पाकिस्तानी स्मगलरों से जुड़े तार – tarn-taran News

तरनतारन पुलिस द्वारा जब्त की गई हेरोइन

पंजाब में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 42 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके तार पाकिस्तान में बैठे तस्करों से जुड़े मिले हैं। पाकिस्

.

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत राज्य को ड्रग-फ्री बनाने के लिए यह एक और बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गुप्त सूचना से खुला राज, तस्करों की कार से मिली हेरोइन

तरनतारण पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के थाथी सोहल गांव के रहने वाले हरदीप सिंह उर्फ दीप और हरजीत सिंह लंबे समय से हेरोइन तस्करी में लिप्त हैं। इस सूचना पर पुलिस ने डीएसपी (डी) रजिंदर मिन्हास और डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ तरनतारण की टीम गठित की। पुलिस ने गांव भूसे में एक विशेष अभियान चलाकर दोनों तस्करों को स्विफ्ट कार में हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ड्रोन से गिराई जाती थी हेरोइन, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े थे आरोपी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों ‘बिल्ला’ और ‘शाह’ के सीधे संपर्क में थे।

  • ड्रोन के जरिए हेरोइन बॉर्डर पार कर पंजाब में गिराई जाती थी।
  • फिर तस्कर इसे पंजाब में आगे सप्लाई करते थे।
  • पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

डीजीपी बोले – पूरे नेटवर्क पर चलेगा शिकंजा, जल्द होंगी और गिरफ्तारियां

फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर, डीलर और खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अब तक आरोपियों ने कितनी हेरोइन सप्लाई की है, इसकी भी जांच जारी है।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि FIR नंबर 27, दिनांक 29 मार्च 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत सराय अमानत खान थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।