Home Haryana Haryana Singer Masoom Sharma vs Haryana Government Controversy Live update | हरियाणवी...

Haryana Singer Masoom Sharma vs Haryana Government Controversy Live update | हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का दर्द छलका: बोले- आर्टिस्टों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना गलत, इससे इंडस्ट्री को नुकसान, कंपनियां इन्वेस्ट नहीं करेंगी – Sirsa News

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा बुधवार को सोशल मीडिया पर लाइव आए तो उनका दर्द छलक गया। गाने बैन करने जैसा कदम उठाने को लेकर उन्होंने हरियाणा सरकार से कहा है कि आप आर्टिस्टों को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर गलत कर रहे हो। इसके बजाय कोई पॉलिसी या कानून लाओ, जो पू

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हरियाणा में इस तरह कलाकारों के काम को बैन किया जाएगा, तो यहां का आर्टिस्ट यहां इन्वेस्ट करने से डरेगा। बाहरी कंपनियां यहां पैसा नहीं लगाएंगी, जिससे इंडस्ट्री को नुकसान होगा। यह गलत है। इस पर विचार करना चाहिए।

मासूम शर्मा ने लाइव आकर ये 8 अहम बातें बोलीं…

1. बिलबोर्ड पर गाने बजना गर्व की बात लाइव आए सिंगर मासूम शर्मा ने कहा- सबसे पहले मैं आप सभी को बधाई देना चाहता हूं कि बिलबोर्ड पर टॉप 10 में से 3 गाने अपने चल रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। सिर्फ मेरे ही नहीं, पूरे हरियाणा के लिए यह बड़ी बात है। हालांकि, मुझे तो पता भी नहीं था कि बिलबोर्ड क्या होता है। मेरे एक दोस्त संजू हुड्डा ने मुझे इसके बारे में बताया। जब मैंने देखा तो मुझे अच्छा लगा।

2. आप गाने काटकर गलत कर रहे हो दूसरी बात, जो एक-एक कर गाने डिलीट किए जा रहे हैं, उस टीम को मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि ऐसा मत करो। कोई गाना बहुत रेयर (दुर्लभ) होता है, जो सौ मिलियन का आंकड़ा क्रॉस करे। और आप लोग हरियाणा के बड़े-बड़े गाने काटने में लगे हुए हो। यह गलत है।

3. टी-सीरीज जैसी बड़ी कंपनी के गाने नहीं कट रहे किसी भी बड़ी कंपनी जैसे टी-सीरीज के गाने नहीं उड़ रहे हैं। जो छोड़ी कंपनी खुद के पैसे इकट्ठा कर गाने बनाती हैं, या आर्टिस्टों के खुद के चैनल से गाने उड़ रहे हैं। यह गलत है। मैं रिक्वेस्ट करूंगा हरियाणा सरकार से कि इसे रोको। आप आर्टिस्टों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हो।

4. हम जैसों के पास यूट्यूब ही जरिया हम जैसे कलाकारों के पास यूट्यूब ही एक जरिया है, जिससे कमाते हैं। यूट्यूब के जरिए ही हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री फल-फूल रही है। आपको इस पर गर्व होना चाहिए हरियाणा के गाने बिलबोर्ड पर भी बज रहे हैं। आपको आर्टिस्टों को हतोत्साहित नहीं करना चाहिए, उन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए जो इंडस्ट्री को कहां से कहां लेकर गए हैं। इसमें सबका योगदान है।

5. अपनी केवल बोली, कोई ग्रामर नहीं है अपना इतना बड़ा तामझाम नहीं था। अपनी एक बोली है। कोई ग्रामर नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश और लगभग पूरे उत्तर भारत को जिस बोली ने गानों के माध्यम से कवर किया, उसे आप इस तरह से नुकसान पहुंचा रहे हो।

6. म्यूजिक इंडस्ट्री से सिनेमा मजबूत होगा मैं अगर सिनेमा की बात करूं तो जब म्यूजिक इंडस्ट्री ग्रो कर बड़े लेवल पर पहुंचती है, तब सिनेमा शुरू होता है। हमारे पास तो सिनेमा भी मजबूत नहीं है। फिर भी हमारी बोली का सिनेमा मजबूत हो रहा है। जब म्यूजिक इंडस्ट्री बड़ी बनेगी, तब सिनेमा आएगा। आप बात करते हो हरियाणा एक हरियाणवी एक की तो इसमें बहुत मेहनत लगती है।

7. गाने काटकर इंडस्ट्री को नुकसान होगा मुझे बस यही बात कहनी थी कि आप जो एक-एक कर बड़े-बड़े गानों को डिलीट कर रहे हो, जिनके ढाई सौ से 3 सौ मिलियन तक व्यूज हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है। इससे बस इंडस्ट्री को नुकसान होगा। म्यूजिक इंडस्ट्री ने जो अपना बूम पकड़ा है और जो बाहर की कंपनियां हरियाणा में आती हैं, वे आने से डरेंगी। वे इन्वेस्ट नहीं करेंगी और म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान है।

8. आप पॉलिसी लाकर लागू करो आप कोई पॉलिसी लेकर आओ। उसे ऑनलाइन करो। उसे बनाने के लिए हरियाणा के 10-20 कलाकारों के साथ बैठकर बात करो। उसे भी केवल हरियाणा में नहीं, बल्कि पूरे देश में लागू करना होगा। या फिर कोई कानून लेकर आओ। तब ही कुछ हो पाएगा। ऐसा नहीं करते हो तो आप गलत कर रहे हो। मैंने जो कहा है, इस पर विचार जरूर करिए।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का सरकार से विवाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगाया है। इसके तहत लगातार गानों को यूट्यूब से हटवाया जा रहा है। इसमें अंकित बालियान, नरेंद्र भगाना जैसे कई कलाकारों के गाने बैन हुए हैं। हालांकि, जो सबसे ज्यादा बैन हुए, वे गाने मासूम शर्मा ने गाए हैं।

सरकार ने अब तक करीब 30 गाने यूट्यूब से डिलीट कराए हैं, जिनमें करीब 10 गाने अकेले मासूम शर्मा के हैं। इसे लेकर मासूम शर्मा अक्सर आरोप लगाते नजर आए हैं कि सरकार में उच्च पद पर बैठे अधिकारियों के कहने पर ये गाने बैन किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें पर्सनल टारगेट किया जा रहा है। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी सिंगर ने फैन को ₹1 लाख की बाइक दी:आगरा से 300 किमी साइकिल चलाकर मासूम शर्मा से मिलने आया; खुद भी गाता है

हरियाणा में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने बैन होने के बाद चर्चा में आए सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार सुर्खियों में आने का कारण गाना बैन होना नहीं, बल्कि दरियादिली है। पूरी खबर पढ़ें…