Home Haryana Haryana Fatehabad Raid on bookstore | Fatehabad News | फतेहाबाद में किताबों...

Haryana Fatehabad Raid on bookstore | Fatehabad News | फतेहाबाद में किताबों की दुकान पर रेड: एक पब्लिकेशन की नकली किताबें होने का शक, यूपी से पुलिस लेकर पहुंचे अधिकारी – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में पुस्तक भंडार के बाहर पुलिस व अंदर जांच करती टीम।

हरियाणा के फतेहाबाद शहर में शिव चौक के पास स्थित एक बुक डिपो पर मंगलवार दोपहर बाद रेड की गई। इस दौरान एक पब्लिकेशन ग्रुप के अधिकारी कई पुलिसकर्मी लेकर बजाज पुस्तक भंडार नाम की दुकान पर पहुंचे। यहां काफी देर तक किताबों की जांच की गई। फिलहाल जांच जारी

यूपी से आए अधिकारी ने की जांच जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एक पब्लिकेशन ग्रुप के अधिकारियों को उनके पब्लिकेशन के नाम की फर्जी तरीके से किताबों के बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद नोएडा से पब्लिकेशन के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर फतेहाबाद पहुंचे।

यहां स्थानीय पुलिस के कर्मचारियों के साथ बजाज पुस्तक भंडार पर जांच के लिए टीम पहुंची। इस दौरान किताबें खरीदने आए लोगों को टीम ने बाद में आने के लिए कह दिया। मामले की जांच जारी है।