Home Punjabi Gau Rakshak Dal caught a truck full of cows, 19 cows were...

Gau Rakshak Dal caught a truck full of cows, 19 cows were found in the truck, 2 arrested | गौ रक्षक दल ने गौ वंशज से भरा ट्रक पकड़ा, ट्रक में मिले 19 गौ वंशज, ​2 गिरफ्तार किए – Ludhiana News

लुधियाना | गौ रक्षक दल पंजाब की सतर्कता से दोराहा में एक बड़ा मामला सामने आया, जहां गौवंश से भरे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गौ रक्षकों ने पीछा कर इस ट्रक को दोराहा सर्विस रोड पर रोका और पुलिस की मदद से चालक व सहायक को गिरफ्तार कर लिया

.

ट्रक से 19 गौवंश बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने दोराहा की गौशाला में भेज दिया। पुलिस ने गौ रक्षकों के बयान के आधार पर ट्रक चालक जितेंद्र सिंह और सहायक हरजिंदर सिंह, दोनों निवासी अमृतसर, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौ रक्षक दल पंजाब के सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गौ तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ट्रक का पीछा किया।

जब ट्रक दोराहा के सर्विस रोड पर पहुंचा, तो उन्होंने पुलिस को साथ लेकर उसे घेर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 19 गौवंश पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी जितेंद्र सिंह और हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि यह गौवंश कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। गौ रक्षक दल ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।