Home Haryana faridabad municipal corporation mayor will take charge monday haryana | update |...

faridabad municipal corporation mayor will take charge monday haryana | update | फरीदाबाद मेयर सोमवार को संभालेंगी कार्यभार: केन्द्र मंत्री से लेकर राज्य के मंत्री रहेंगे मौजूद, पंचकुला में ली थी शपथ – Faridabad News

फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी

हरियाणा के फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी सोमवार को सुबह 10 बजे मेयर पद का कार्यभार संभालेंगी। प्रवीण जोशी ने भाजपा की टिकट पर मेयर का चुनाव 316851 वोटों से जीता है। प्रवीण जोशी ने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी लता चंदीला को हराकर यह जीत हासिल की

शपथ लेने के बाद संभालेंगी काम

निकाय चुनाव में फरीदाबाद में मेयर का चुनाव जीतने के बाद 25 मार्च को पंचकुला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रवीण जोशी ने दूसरे जीते हुए प्रत्याशियों के साथ शपथ ली थी। हरियाणा के सीएम नायब सैनी सहित सभी मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। जिसके बाद अब सोमवार को मेयर प्रवीण जोशी सोमवार को निगम निगम कार्यालय जाकर कार्यभार संभालने वाली है।

फरीदाबाद नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ( फाइल फोटो)

फरीदाबाद नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ( फाइल फोटो)

हरियाणा में सबसे बड़ी जीत

भाजपा की मेयर प्रवीण जोशी ने निकाय चुनाव में हरियाणा में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। हरियाणा में 10 नगर निगमों के चुनाव में उन्होंने सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर रिकार्ड बनाया है। उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुनीता दयाल ने 287656 वोटों से जीत दर्ज की थी।

ये मंत्री रहेंगे मौजूद

मेयर प्रवीण जोशी के पदभार संभालने के दौरान, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, मंत्री गौरव गौत्तम, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद के विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद एनआईटी के विधायक सतीश फागना और होडल के विधायक हरेंद्र सिंह सहित भाजपा के सभी दिग्गज नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे।

सभी पार्षद रहेंगे मौजूद

मेयर प्रवीण जोशी के पदभार संभालने के दौरान नगर निगम के 46 वार्ड में जीतने वाले पार्षद भी मौजूद रहने वाले है। मेयर कार्यभार संभालने के बाद जीते हुए पार्षदों से भी मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात में फरीदाबाद में विकास कार्यों को बढ़ाने के लिए चर्चा होगी।