September 01,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: राजपुरा में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह की सराहना करते हुए सभी का सम्मान किया। इस मौके पर धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।












