Home Himachal विधानसभा में गूंजा बालीचौकी की रजनी शर्मा की असमय मौ*त का मामला,...

विधानसभा में गूंजा बालीचौकी की रजनी शर्मा की असमय मौ*त का मामला, जयराम ठाकुर ने मांगी जांच और कार्रवाई

September 01,2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में बालीचौकी निवासी रजनी शर्मा (मंजू) की असमय मृत्यु का मामला उठाया। उन्होंने कथित चिकित्सीय लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

जयराम ठाकुर ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच कराने तथा यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार किए जाने की जरूरत है।