Home Haryana Charkhi Dadri Vehicle Collision Worker Death | दादरी में वाहन की टक्कर...

Charkhi Dadri Vehicle Collision Worker Death | दादरी में वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत: जिस गाड़ी में सवार था उसी ने मारी टक्कर, अविवाहित था मृतक – Charkhi dadri News

दादरी सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस।

चरखी दादरी जिले के गांव डोहका दीना के समीप वाहन की टक्कर से एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक के साथी के अनुसार वह जिस गाड़ी में सवार था उसी की टक्कर से उसकी मौत हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान गां

मृतक सज्जन सिंह का फाइल फोटो।

मृतक सज्जन सिंह का फाइल फोटो।

कट्‌टों का बंडल उठाने गया तो हुआ हादसा चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि सज्जन अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी का काम करता था। वह वर्तमान में हड़ौदी निवासी एक अनाज व्यापारी के पास पल्लेदारी का काम करता था। वे गाड़ी में गेहूं लेकर आ रहे थे उसी दौरान गेहूं डालने के खाली कट्‌टों का एक बंडल हवा में उड़कर नीचे गिर गया।

सज्जन जब उस बंडल को उठाने के लिए गया तो उसी दौरान वह जिस गाड़ी में सवार था उसी गाड़ी ड्राइवर ने गाड़ी को बैक कर उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे लेकर हड़ौदी के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है और केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम का इंतजार करते परिजन।

सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम का इंतजार करते परिजन।

ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी एचसी सुमित कुमार ने बताया कि मृतक सज्जन के साथ हड़ौदी निवासी जोगेंद्र के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।