Home Haryana Bhiwani-bjp-launches-massive-membership-drive-50-lakh-new-members-target-update | भिवानी में भाजपा सदस्यता अभियान: प्रदेश में 50 लाख सदस्य...

Bhiwani-bjp-launches-massive-membership-drive-50-lakh-new-members-target-update | भिवानी में भाजपा सदस्यता अभियान: प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, हर कार्यकर्ता 50 नए लोगों को जोड़ेगा – Loharu News

सम्मेलन में मौजूद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

हरियाणा में भिवानी जिले में भाजपा ने एक बड़ा सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी राज्य में 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी कड़ी में 8 और 9 तारीख को सभी जिला मुख्यालयों पर सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर

वर्तमान में लगभग 14 करोड़ सदस्य

स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी के वर्तमान में लगभग 14 करोड़ सदस्य हैं। सम्मेलन में हर सक्रिय सदस्य को 50 नए सामान्य सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।

इसी माह नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना परमार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर हरियाणा आएंगे। वे हिसार और यमुनानगर का दौरा करेंगे। इस दौरान हिसार में नए हवाई अड्डे का लोकार्पण भी करेंगे। विधायक सर्राफ ने बताया कि इसी महीने में नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चयन भी किया जाएगा।