Home Bollywood Bandar: बॉबी देओल की फिल्म में सलमान खान के भांजे की एंट्री,...

Bandar: बॉबी देओल की फिल्म में सलमान खान के भांजे की एंट्री, पहली बार बॉलीवुड में गाया गाना

15 May 2026 Fact Recorder

Bollywood Desk:  सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वह परिवार के नए टैलेंट को भी आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म Bandar को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला गाना “कम ऑन बेबी” दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इस गाने को अयान अग्निहोत्री ने गाया है, जिन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में “अग्नि” के नाम से भी जाना जाता है। यह पहली बार है जब उन्होंने किसी हिंदी फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग की है।

कैसे मिला फिल्म में गाने का मौका?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने एक फैमिली फंक्शन में अयान को गाते हुए सुना था। उनकी अलग आवाज और स्टाइल से प्रभावित होकर उन्होंने अयान को फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। शुरुआत में अयान हिंदी गानों को लेकर थोड़ा हिचकिचा रहे थे, क्योंकि वह पहले ज्यादातर इंग्लिश गाने ही गाते रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी।

बताया जा रहा है कि निखिल द्विवेदी ने अयान से साफ कहा था कि अगर गाना फिल्म के माहौल में फिट नहीं बैठा, तो उसे इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। लेकिन जब गाने का शुरुआती वर्जन तैयार हुआ, तो खुद बॉबी देओल ने अयान की जमकर तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया।

5 जून को रिलीज होगी ‘बंदर’

Bandar का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड उस पर गंभीर आरोप लगा देती है।

पुराने गाने का रीक्रिएशन

“कम ऑन बेबी” गाना 1977 में आई फिल्म विदेश के गाने का रीक्रिएटेड वर्जन बताया जा रहा है। फिल्म के मेकर्स इस गाने को बॉबी देओल के किरदार के लिए एक खास अंदाज में पेश करना चाहते थे और इसके लिए अयान की आवाज को चुना गया।

फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और अब दर्शकों को बॉबी देओल के साथ अयान अग्निहोत्री की आवाज का भी इंतजार है।