गुरदासपुर 16 May 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : गुरदासपुर में तैनात एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा को तरनतारन पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, पट्टी पुलिस ने आज सुबह करीब 7 बजे उनके सरकारी आवास से उन्हें हिरासत में लिया।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर–राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन में हुए कथित गबन मामले से जुड़ी हुई है। इस मामले में अनुप्रीत कौर रंधावा के खिलाफ करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज है।
बताया जा रहा है कि इसी मामले की जांच के तहत पट्टी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।











