Home Haryana ambala cantt shooting case update | Ambala Cantt | अंबाला में गोली...

ambala cantt shooting case update | Ambala Cantt | अंबाला में गोली कांड में पुलिस के हाथ खाली: अवैध हथियार का ट्रायल के दौरान युवक को लगी थी गोली; दोस्त दूसरे दिन भी फरार – Ambala News

एंबुलेंस में घायल विशु का फाइल फोटो

हरियाणा के अंबाला में वीरवार की शाम को ट्रायल के दौरान युवक पर चली गोली से युवक के घायल होने के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को घायल युवक की मां ने बताया था कि विशु और इसके साथ एक और युवक चंद्रपुरा इलाके में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां वह अपने अवैध असलहे का ट्रायल करने लग गए और गोली गलती से विशु को जा लगी थी। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, आरोपी युवक सुमित मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

चर्चा हुई थी कि बदमाशों ने की है फायरिंग

जैसे ही गोली लगने की खबर सामने आई तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। खुद पुलिस भी इन चर्चाओं में फंसती नजर आई। लगभग 3 घंटे तक पुलिस इस मामले में जांच करती रही। लेकिन, कोई भी सुराग नहीं लगा सकी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पीजीआई गई और वहां युवक के बयान लिए। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। घायल युवक की मां ने बताया कि उसका एक दोस्त मोहित जिसके पास अवैध हथियार है, वह अपने हथियार का ट्रायल करने वहां गए थे, ट्रायल के दौरान गोली चल गई और वो विशु को जा लगी।

यह था पूरा मामला

अंबाला कैंट के आलू गोदाम निवासी विशु को अचानक गोली लगने की खबर मिली। वह घायल अवस्था में अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को छान मारा था। पूरे इलाके में पुलिस ने पहरेदारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था।

पुलिस थाना महेश नगर

पुलिस थाना महेश नगर

प्राइवेट पार्ट पर लगी है गोली

डीएसपी रमेश कुमार के अनुसार घायल युवक विशु के प्राइवेट पार्ट पर गोली लगी है। अब उसको चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। गोली एकदम से चल गई जिसके बाद वह उसके निजी अंग में जा फंसी।

विशु पर भी दर्ज है मुकदमा

वीरवार शाम को चली गोली में घायल हुए अंबाला कैंट के विशु के विरुद्ध भी एक मुकदमा पंजीकृत है। वह अभी 14 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। विशु पर वर्ष 2024 में टी स्टॉल संचालक पर गोली चलाने के मामले में मुकदमा हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

उस समय विशु की पिता की महज लाइटर को लेकर अंबाला छावनी की मोटर मार्केट में टी स्टॉल संचालक अमित से कहासुनी हो गई थी। दुकानदार का आरोप था कि आरोपी विशु ने अपने साथी संग मिलकर आते ही पहले हवाई फायर किया था। फिर जांघ पर गोली मार दी थी। बीचबचाव करने पड़ोसी दुकानदार आया था तो उसके भी जांघ में गोली मार दी थी।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

आर्मी का है शूटिंग रेंज

जिस इलाके में यह घटना हुई है वह इलाका आर्मी का शूटिंग रेंज है। चर्चा है कि दोनों दोस्त मिलकर आर्मी के शूटिंग रेंज में इसलिए ट्रायल करने गए थे, ताकि गोली चलने का किसी को पता न चल सके। इसके साथ ही वह इलाका काफी सुनसान रहता है। इसी वजह से दोनों ने उसी जगह को ट्रायल के लिए चुना था।

मोबाइल सर्विलान्स और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस की मानें तो पुलिस लगातार आरोपी को खोजने में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी सुमित के रिश्तेदार के घरों पर भी दबिश दे रही है। लेकीन, कोई सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। पुलिस मोबाइल सर्विलान्स और सीसीटीवी आदि की सहायता से आरोपी को खोजने में जुटी है।