शुद्ध रसोई संचालक व समाजसेवी पंडित ओमप्रकाश शर्मा।
जींद जिले के उचाना में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने की अनूठी पहल सामने आई है। पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने शुद्ध रसोई में मुस्लिम समाज के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दावत में 100 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की। पंडित ओमप्रकाश शर्
।
प्रतिदिन 500 लोग करते है निशुल्क भोजन
यहां प्रतिदिन 500 से अधिक लोग निशुल्क भोजन करते हैं। मानवता और भाईचारे को बढ़ावा देने में वे सदैव अग्रणी रहते हैं। साहित्य सेवी संगठन के सचिव मास्टर रामप्रसाद ने कबीर के दोहे का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं।

जानकारी देते हुए पंडित ओमप्रकाश शर्मा।
शिक्षाविद रामचंद्र अत्री रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामचंद्र अत्री ने कहा कि यह पहल समाज में जागरूकता लाएगी और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करेगी। इस मौके पर मोहम्मद मुरसलीन इमाम, करीमुद्दीन, डॉ साबु दीन, सुभाष शर्मा, पंडित देशराज, शमशेर सिंह और रणधीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस तरह के आयोजनों से प्रेरणा लेकर अन्य शहरों और गांवों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।












