JJP नेता रविंद्र मिन्ना की फाइल फोटो।
हरियाणा के पानीपत में JJP नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर ने JJP नेता रविंद्र मिन्ना के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी फायर किया। घटना में ये दोनों घायल हैं, जबकि JJP नेता की मौत हो गई है।
।
रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी के रहने वाले थे। वह शहर के विकास नगर में रह रहे थे। आरोपी की पहचान गांव जागसी के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है। हालांकि घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वारदात से 2 घंटे रविंद्र ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर दोस्तों के साथ स्टोरी डाली थी।

अपने दोस्तों के साथ रविंद्र।
2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पानीपत शहर से JJP ने रविंद्र मिन्ना को टिकट देकर अपना दावेदार बनाया था, लेकिन टिकट मिलने के कुछ दिनों बाद ही रविंद्र JJP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में वह फिर से JJP में शामिल हो गए थे।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…












