Faridabad Yamuna River Illegal Mining Inspection | फरीदाबाद में अवैध खनन की जांच शुरू: यमुना क्षेत्र में पहुंची विभाग की टीम, बिना ई-रवाना वाले वाहनों पर कड़ी नजर – Faridabad News

यमुना क्षेत्र में जांच करती जिला खनन अधिकारी बिधलान के साथ टीम।

फरीदाबाद में यमुना नदी में अवैध खनन की जांच के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम लगाई गई। खनन विभाग के डीजी के.एम. पांडुरंग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। बुधवार को वन विभाग, आरटीए और खनन विभाग के अधिकारी यमुना क्षेत्र में पहुंचे। जांच में अभी

जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान खुद यमुना नदी के हर हिस्से का निरीक्षण कर रही हैं। विभाग की टीम लगातार जिले में निगरानी कर रही है। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर खनिज वाहनों की जांच भी की जा रही है।

सरकार अवैध खनन रोकने के लिए सख्त

हरियाणा सरकार यमुना नदी समेत अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने के लिए सख्त है। बिना ई-रवाना बिल वाले खनिज वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अवहेलना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

टीम कर रही जांच

जिला खनन अधिकारी बिधलान ने कहा कि फरीदाबाद जिला सहित पूरे प्रदेश में खनन विभाग की ओर से महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के निर्देशों की अनुपालना करते हुए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जहां अवैध खनन न हो इसकी जांच की जा रही है।

वहीं कोई भी खनिज वाहन बिना ई रवाना बिल के जिला की सड़कों से न निकले इसकी पूरी मॉनिटरिंग हो रही है। दिन रात विभाग की टीम विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से कार्य कर रही हैं।