Home Uttarakhand रुर्की न्यूज बॉय ने पहली बार लड़की पर पेट्रोल का छिड़काव करके...

रुर्की न्यूज बॉय ने पहली बार लड़की पर पेट्रोल का छिड़काव करके और फिर खुद पर प्रेम संबंध में आग लगा दी – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

सिरफिरे युवक ने युवती के पेट में पहले चाकू मारा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद के गले पर वार किया और खुदको भी आग लगा ली। गंभीर हालत में दोनों को देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है। जहां युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था, युवती का रिश्ता कहीं और होने से युवक आहत था।

ट्रेंडिंग वीडियो

पुलिस के अनुसार प्रिंस (27) निवासी मुजफ्फरनगर का सहारनपुर जिले के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बुधवाशहीद गांव स्थित रेस्टोरेंट में काम करती है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे युवक रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई।

इसके बाद उसने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने चाकू से अपना गला काटा और खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवक के घरवाले नहीं मान रहे थे। ऐसे में युवती का रिश्ता कहीं और हो गया। इसी से भड़के प्रिंस ने यह कदम उठाया।

Roorkee: दो पक्षों की चुनावी रंजिश में हुए झगड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, भाई की हालत गंभीर