Accident In Panipat; e-rickshaw Hit Person| Ekta Vihar Colony Haryana | पानीपत में ई-रिक्शा की टक्कर से व्यक्ति की मौत: घर से बाहर सामान लेने गया था; दो दिन उपचार के बाद पीजीआई में तोड़ा दम – Panipat News

हरियाणा के पानीपत शहर की एकता विहार कॉलोनी के बाहर सड़क पर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति ने दो दिन उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। हादसे की शिकायत मृतक के भतीजे ने पुलिस

वेस्ट बंगाल से आया था परिवार सहित रहने पानीपत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश दुबे ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत की एकता विहार कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। उसका चाचा त्रिवेणी(42) निवासी वेस्ट बंगाल भी अपने परिवार सहित यही पर रहता था।

18 अप्रैल की रात करीब 8 बजे उसने पता लगा कि उसके चाचा को रवि मेडिकल स्टोर के पास किसी ई-रिक्शा चालक ने तेज रफ्तारी से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचा। जहां से वह चाचा को सिविल अस्पताल ले गया।

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान 20 अप्रैल को मौत हो गई।