Hisar Farmer Electric Scooty Steal Working Field News Update | खेत में काम करने गए किसान की गाड़ी चोरी: हिसार में इलेक्ट्रिक स्कूटी रोड पर खड़ी की, वापस आने पर नहीं मिली – Agroha News

हिसार के खेड़ी बर्की गांव में एक किसान की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना अग्रोहा में दर्ज शिकायत के अनुसार, गांव के रहने वाले मांगेराम अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से शाम 5 बजे खेत पर गए थे।

मांगेराम ने स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी करके खेत में काम करने चले गए। जब वह काम से वापस लौटे तो उनकी स्कूटी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आसपास के इलाके और पूरे गांव में स्कूटी की तलाश की, लेकिन कहीं भी स्कूटी का पता नहीं चल सका।

इसके बाद पीड़ित किसान ने अग्रोहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी हुई स्कूटी को बरामद कर लिया जाएगा।