Hindi English Punjabi

Yamunanagar Dumper Accident Two Women Killed Road Crash | One Injured | यमुनानगर में डंपर की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत: एक व्यक्ति घायल, तीनों बाइक पर थे, महिलाएं विवाह समारोह में खाना बनाती थीं – Yamunanagar News

5

हादसे में मृतक गुरमीत कौर और गुरप्रीत कौर का फाइल फोटो।

यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे के करीब संधाय बस स्टैंड के पास हुई। तीन बाइक पर जा रहा थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लललाड़ी कला से मुजफ्फतकला जा रहे तीन लोगों की बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार देवरानी-जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाह समारोह में खाना बनाती थीं दोनों

मृतक महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय गुरमीत कौर (पति शैलेंद्र कुमार) और 50 वर्षीय गुरप्रीत कौर (पति परमजीत सिंह) के रूप में हुई है। गुरमीत कौर के दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं, जबकि गुरप्रीत कौर के दो लड़के हैं। दोनों महिलाएं विवाह समारोह में खाना बनाने का काम करती थीं।

हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन।

हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर थाने के जांच अधिकारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों महिलाओं के शवों को जगाधरी के सिविल अस्पताल में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।