![]()
एसपी अंबाला सुरेन्द्र सिंह भोरिया
हरियाणा के यमुनानगर में पीएम की रैली को लेकर अंबाला यमुना नगर रूट पर डाइवर्जन लागू कर दिया गया है। यहां रैली में जाने वाली बसों व आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन आज प्रतिबंधित रहेंगे। जिसके लिए अंबाला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलि
।
रैली वाहन और आपातकालीन सेवा वाहन को मिलेगी छूट
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर अंबाला से यमुना नगर जाने वाली रोड पर बेरिकेडिंग लगाई गई है। जिस वजह से यहां से सिर्फ आपातकालीन वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि किसी भी आमजन को अगर रूट डाइवर्जन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो वह डायल 112 पर कॉल कर के जा सकता है।
रैली समाप्ती के बाद खुल जाएगा रूट
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह रूट रैली के खत्म होने के बाद खोल दिया जाएगा। जिसके बाद इस रूट से लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। लेकिन, सुबह 8:30 के बाद से यह रूट बंद रहेगा। लोगों को वैकल्पिक मार्ग के द्वारा ही अंबाला से यमुनानगर जाना पड़ेगा। मुख्य मार्ग पर उनको रोका जा सकता है।











