Haryana karnal Miscreants created ruckus case update news, Threatened to kill by breaking the glass of the car, the incident was carried out due to enmity, | करनाल में बदमाशों ने मचाया उत्पाद: गाड़ी के शीशे तोड़ कर दी जान से मारने की धमकी , रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम – Karnal News

बदमाशें द्वारा तोड़े गए गाड़ी के शीशे।

हरियाणा में करनाल की बहादुर चंद कॉलोनी में बदमाशों ने देर रात जमकर उत्पाद माचा। इस दौरान घर के बाहर एक गाड़ी के शीशे तोड़ और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि देर रात को बाइकों पर 4 से 5 बदमाशों ने इस वारदात को

घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी

पुरानी बहादुर चंद कॉलोनी निवासी चंद्रभूषण ने बताया कि शनिवार देर रात को गाड़ी में दुकान से घर पर आया था। घर पहुंचने के बाद मैंने गाड़ी अपनी घर के बाहर खड़ी कर दी। उसके बाद वह अपने घर पर चलाया गया। कुछ देर बाद बाइकों पर कुछ बदमाश आए और आते ही उन्होंने मेरी का अगला शीशा ईंट-पत्थरों से तोड़ा और फिर हथियारों से लैस होकर मारपीट के इरादे से घर के बाहर आ धमके। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

गाड़ी पर इस ईंट पर किया हमला।

गाड़ी पर इस ईंट पर किया हमला।

10 अप्रैल को हुई थी आरोपी से कहासुनी

पीड़ित चंद्रभूषण ने बताया कि 10 अप्रैल की शाम उनकी एक युवक सुमित निवासी न्यू बाल्मीकि बस्ती से कहासुनी हो गई थी, जब वह परिवार के साथ हांसी चौक की तरफ जा रहे थे। सुमित ने बाईक से रास्ता रोक दिया था, जिससे विवाद हुआ।

चंद्रभूषण ने बताया कि कल रात 10 बजे दो बाइकों पर सवार 5 से 6 युवक उनके घर आ धमके। उन्होंने पहले गाड़ी पर ईंट-पत्थर मारे और फिर डंडे, बिंडे और पंच लेकर घर के बाहर गाली-गलौच करते हुए हमला करने पहुंचे। आवाज सुनकर जैसे ही मैं बाहर निकला, सभी युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

​​​​​​​सिटी थाना के जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।