Home Haryana fairdabad politics MLA broke ribbon with hands haryana |update | विधायक ने...

fairdabad politics MLA broke ribbon with hands haryana |update | विधायक ने कैंची ना मिलने पर हाथ से तोड़ा रिबन: फरीदाबाद के सेक्टर 3 में 3.40 करोड़ के विकास निमार्ण कार्यों का किया शुभारंभ – Faridabad News

बल्लभगढ़ में कैंची ना मिलने पर हाथ से रिबन को तोड़ते हुए विधायक मूलचंद शर्मा

हरियाणा में फरीदाबाद जिला की विधानसभा बल्लभगढ़ में पूर्व मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने कैंची नही मिलने पर हाथ से रिबन तोड़कर पानी के ट्यूबवेल के निमार्ण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने इस दौरान वार्ड नंबर 40 मे कई अन्य कार्यों का भी नारियल फोड़कर कर

कैंची नही मिली तो हाथ से तोड़ा रिबन

विधायक मूलचंद ने ग्रीन बेल्ट में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से लगाए जाने वाले एक बड़े पानी के ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ किया। शुभारंभ के लिए लाल रंग का रिबन लगाया गया था। जिसको विधायक के द्वारा कैंची से काटा जाना था। लेकिन जब विधायक मूलचंद शर्मा को कैंची मिलती हुई नही दिखाई दी तो उन्होंने हाथ से ही रिबन को तोड़कर कार्य का शुभारंभ कर दिया।

विधायक मूलचंद शर्मा अपने समर्थकों के साथ

विधायक मूलचंद शर्मा अपने समर्थकों के साथ

दूसरे कार्यों का फोड़ा नारियल

पूर्व मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में लगभग 3 करोड़ की लागत से नाले निर्माण के कार्य का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा विधायक ने 40 लाख की लागत से होने वाले ग्रीन बेल्ट में होने वाले सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी शुभारंभ किया।

गर्मी में लोगों को पीने के पानी नही होगी कमी

विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि गर्मी में लोगों को पीने के पानी की सप्लाई के लिए इस बड़े पानी के ट्यूबवेल को लगाया जा रहा है। इसके साथ बल्लभगढ़ में दूसरे विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया है। नगर निगम चुनाव के दौरान जिन विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी उनको फिर से रफ्तार देने का काम किया जा रहा है।