पुलिस गिरफ्त में गिरोह के अन्य सदस्य।
हरियाणा के अंबाला में पकड़े गए अंतराजीय साइबर ठग गिरोह से पुलिस रिमांड के दौरान दो आरोपियों से 05 लाख नकदी पुलिस ने बारेयमद कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने गुरूग्राम में आरोपी दवारा खरीदे गए फ्लैट की भी पुलिस जांच कर रही है। देश के विभिन्न राज्यों में
।
तीन अन्य आरोपियों की संलिप्तता बताई
रिमांड के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि बैंककर्मी गौरव निवासी सैक्टर-3 विभव नगर फिरोजाबाद यूपी, हार्दिक निवासी कृष्णा कालोनी गुरुग्राम व दिवेश निवासी गाँव दादूपुर जिला नालन्दा बिहार वर्तमान पता अशोक विहार गुरुग्राम भी इस मामले में संलिप्त है।

पुलिस गिरफ्त में गिरोह के सदस्य।
अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 27 मार्च 2025 को मामले में संलिप्त इन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिवेश के फ्लैट से 10 लाख 72 हजार रूपये नकद, कैश रूपये गिनने की मशीन, मोबाइल व लैपटाॅप बरामद किए गए थे व आरोपी हार्दिक से 01 लाख 80 हजार रूपये, मोबाइल फोन बरामद किया गया था। मामले में संलिप्त आरोपी हार्दिक व दिवेश को माननीय न्यायालय से 07 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी हार्दिक व दिवेश से 05 लाख रूपये बरामद किए गए हैं।
फ्लेट की कर रही पुलिस जांच
पुलिस के अनुसार आरोपी दिवेश के पास गुरूग्राम में एक फ्लैट मिला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी हार्दिक व दिवेश को अदालत में पेश किया गया है। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब तक की तफतीश में आरोपियों से 18 लाख 74 हजार नकदी, रूपये गिनने की मशीन, लैपटाॅप, 07 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 06 चैकबुक बरामद किए गए है व देश के विभिन्न राज्यों में आरोपियों के खिलाफ 47 शिकायतों का भी खुलासा हुआ है।












