Nuh BJP leader Waqf Bill supporter Zakir Hussain bulldozer run Congress lands | नूंह में भाजपा नेता ने वक्फ बिल को बताया हितैषी: जाकिर हुसैन ने कहा कांग्रेस ने वक्फ जमीनों पर चलवाया था बुलडोजर – Nuh News

वक्फ बोर्ड कार्यालय में बैठकर जानकारी देते जाकिर हुसैन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक ज़ाकिर हुसैन ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ़ संशोधन बिल को वक्फ़ बोर्ड के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि इस बिल से पारदर्शिता आएगी तथा गरीबों तक इसका फायदा पहुंचेग

कांग्रेस ने वक्फ जमीनों पर चलवाया था बुलडोजर

भाजपा नेता ने कहा कि 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने सेक्टर 23, गुड़गांव स्थित पालम विहार में वक्फ बोर्ड की ढाई एकड़ में बनी सैंकड़ों साल पुरानी ईदगाह को बुलडोज़र चला कर तोड़ दिया तथा मुसलमानों से छीनकर असल बिल्डर को देने का काम किया था। जिसका ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

वक्फ बोर्ड कार्यालय में बैठकर जानकारी देते जाकिर हुसैन

वक्फ बोर्ड कार्यालय में बैठकर जानकारी देते जाकिर हुसैन

उनके नेतृत्व में कई बार प्रतिनिधिमंडल तत्कालीन कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली निवास पर मिला था । जिसमें आफताब अहमद विधायक,स्वर्गीय जलेब खा, विधायक मोहम्मद इलियास भी शामिल थे। लेकिन वक्फ बोर्ड एवं मुसलमानों की एक ना सुनी गई और सैंकड़ों करोड़ की ईदगाह भू-माफियाओं को दे दी गई। ये एक ज्वलंत उदाहरण है कि कांग्रेस द्वारा वक्फ बोर्ड की इस्तेमाल शुदा सैंकड़ों साल पुरानी ईदगाह पर बुलडोजर चला कर भू माफियाओं को देने काम काम किया था। ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि ऐसे बहुत से उदाहरण हैं की विपक्षी भ्रम और झूठी बातें फैला कर मुसलमानों को गुमराह करते हैं और उनके विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में रोड़ा अटकाने का प्रयास करते हैं।