एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते परिजन।
सिरसा जिले के डबवाली में 20 तोले सोने की चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मालिक के घर से गहने चोरी होने पर नौकरानी बनारसी देवी पर शक जताया गया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं नौकरानी के परिजनों ने एतराज जताते हुए एसपी कार्यालय के बा
।
थाने में उसके साथ मारपीट
बनारसी देवी का आरोप है कि पुलिस ने थाने में उसके साथ मारपीट की। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बनारसी देवी के परिवार के सदस्य और समर्थक बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ धरना दिया।

एसपी कार्यालय के बाहर धरना देती महिलाएं।
तीन सदस्यीय टीम गठित
मामला गोल बाजार चौकी क्षेत्र का है। प्रेमनाथ बंसल के घर से सोने के गहने चोरी हुए थे। उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने घरेलू सहायिका बनारसी देवी पर शक जताया था। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल के अनुसार एसपी ने मामले की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। यह टीम चोरी की गुत्थी सुलझाने का काम करेगी।












