Home Uttarakhand हरिद्वार: जगदगुरु ने वक्फ एमडमेंट बिल पर बात की थी, यह बदलती...

हरिद्वार: जगदगुरु ने वक्फ एमडमेंट बिल पर बात की थी, यह बदलती जनसांख्यिकी में सुधार करना आवश्यक था – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव – हरिद्वार: वल्क संशोधन बिल ने कहा कि जगदगुरु ने कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विभिन्न जगहों से भ्रमण कर शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु आश्रम में स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया है। उन्होंने जगद्गुरु से समसामयिक मुद्दों पर विमर्श किया। दोनों ने चर्चा के दौरान सदन में वक्फ बोर्ड बिल पास होने को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की।

ट्रेंडिंग वीडियो

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि देश की बदलती डेमोग्राफी को सुधारने में वक्फ संशोधन विधेयक अनिवार्य था। कई सरकारें आईं और कई गईं, विषयों को छूआ तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल (अरुणांचल, हिमाचल, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, मिजोराम और तो और नेपाल) की बदलती हुई डेमोग्राफी को लेकर यह निर्णय कारगर साबित होगा।

Waqf Amendment Bill: सीएम धामी बोले- वक्फ संशोधन कानून के लागू होने से झूठे और अवैध दावों पर लगेगी रोक

जगद्गुरु ने कहा कि बदलती डेमोग्राफी की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह पहले से ही संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सिविल कोड लागू कर पूरे देश को दिशा दिया है। जिस तरह से गंगा हरिद्वार से निकलकर समूचे देश को संतृप्त कर रही हैं, उसी तरह सिविल कोड ने भी देश को दिशा दिया।

जगद्गुरु आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लव कुमार शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्ष्मण नागर, मनोज गर्ग, विक्रम भुल्लर, पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू समेत कई अन्य मौजूद रहे।