Panipat-woman-elopes-with-neighbor-leaving-4-month-baby-update | पानीपत में बच्ची को छोड़ महिला पड़ोसी संग फरार: पति मजदूरी के लिए रोहतक से आया था, तलाश पर नहीं सुराग – Matlouda News

पानीपत जिले के गांव हडताडी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपनी 4 महीने की बच्ची को अकेला छोड़कर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाना इसराना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है

युवक से पत्नी की अच्छी बोलचाल

जानकारी के अनुसार पति ने बताया कि वह रोहतक से मजदूरी के लिए अपनी पत्नी के साथ हड़ताडी आया था। वह खेतों के पास बने क्वार्टर में किराए पर रहता था। उनके पड़ोस में बिहार के श्रीरामपुर का रहने वाला प्रदीप पासवान पिछले 5 साल से रह रहा था। पति के अनुसार उसकी पत्नी और प्रदीप के बीच अच्छी बोलचाल थी। उसे कई बार शक हुआ, लेकिन उसने इस बात को नजरअंदाज कर दिया।

शादी की नीयत से भगाने का आरोप

2 अप्रैल की रात को उसकी पत्नी 4 महीने की बच्ची को सोता छोड़कर अचानक गायब हो गई। अगली सुबह जब पति ने देखा, तो पड़ोसी प्रदीप पासवान भी गायब था। पति का आरोप है कि प्रदीप उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले गया है। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।