Home Haryana Hisar Hansi Two Cousins Hit Vehicle Morning Walk NH9 | Hansi JE...

Hisar Hansi Two Cousins Hit Vehicle Morning Walk NH9 | Hansi JE | हांसी में वाहन की टक्कर से जेई समेत दो घायल: एक की हालत गंभीर, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल – Hansi News

अस्पताल में श्यामसुंदर और सुनील का चल रहा इलाज।

हिसार के हांसी के नजदीकी गांव ढाणा कलां में दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों भाई सुबह की सैर पर निकले थे। घायलों में एक बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

घायल श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि वह हांसी के बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। 3 अप्रैल को वह और उसके चाचा का लड़का सुनील दोनों सैर के लिए गांव ढाणा कलां से नेशनल हाईवे 9 पर रामपुर की तरफ जा रहे थे।

तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी

जब वह रामपुर मोड़ के नजदीक पहुंचे तो हांसी की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बेहोश हो गए। आवाज सुनकर नजदीक ही भाट कॉलोनी में से लोग दौड़कर उनके पास आए और श्याम के फोन से परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंच गए और दोनों को जिंदल हॉस्पिटल हिसार में दाखिल करवाया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।

एक की हालत गंभीर

श्याम सुंदर की हालत खतरे से बाहर है। मगर सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुनील को सर और चेहरे सहित पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई है। वह अभी आईसीयू में भर्ती है। अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। अभी तक यह नहीं पता चला है कि किस वाहन ने इन दोनों भाइयों को टक्कर मारी है।

पुलिस ने श्याम सुंदर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।