Home Haryana नूंह में कुत्ते से हमला करने के विरोध पर मारपीट: खेतों में...

नूंह में कुत्ते से हमला करने के विरोध पर मारपीट: खेतों में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली घायल महिला,अस्पताल में भर्तीl

4/April/2025 Fact Recorder

अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती हुई घायल महिला

हरियाणा के नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरल में एक महिला को पालतू कुत्ते के हमले का विरोध करना उस समय भारी पड़ गया, जानवरों पालकों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दी। इस मारपीट की सूचना जैसे ही महिला के परिजनों को लगी तो उन्होंi

खेतों पर गई महिला कुत्ते से जान बचाकर भागी

पुलिस को दी शिकायत में तारिफ हुसैन पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी सरल ने बताया कि बीते बुधवार को सुबह करीब 8 बजे उनकी पत्नी अंजुम अपने खेतों पर आई हुई थी। उनके खेतों के समीप सत्तार का घर है। जिसने एक कुत्ता पाल रखा है जो पागल है। उक्त आरोपी कुत्ते को हमेशा खुला रखते है।

नगीना थाना में हुआ केस दर्ज

जब पत्नी अंजुम वहां से गुजर रही थी,उसी समय कुत्ते ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसमे पत्नी अंजुम ने बड़ी मुश्किल से भगाकर अपनी जान बचाई। जब इसकी शिकायत सत्तार से की गई तो उक्त आरोपी के परिवार के अन्य लोग वहां आ गए और पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी पत्नी बेहोश हो गई।

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पीड़िता के पति ने बताया कि जब उनकी पत्नी बेहोश होकर खेत में गिर गई जिसे उक्त आरोपी मरा हुआ समझकर भाग गए। आस-पास के लोगों उसे उठाकर आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती किया,जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आई है। नगीना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सत्तार सहित उनकी पत्नी,बेटी और पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।