![]()
ईद पर दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष
हरियाणा के नूंह जिले के गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच हुए झगडे के मामले में बिछोर थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
।
एक पक्ष की शिकायत पर हुआ केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में जमालुद्दीन पुत्र फजरुदीन निवासी तिरवाडा ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिनों पहले उसके भतीजे साजिद पुत्र ईशा के साथ मारपीट व लूटपाट की थी जिसका मुकदमा बिछोर थाना में दर्ज है,जिसके कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते है। 31 मार्च की सुबह जब वो और उसके परिवार के साजिद, खुर्शीद, ईशा, जिलशाद, नूर मोहम्मद, इम्तियाज, शहबाज, रहीश असमीन व सुबान ईइ की नमाम पढकर इदगाह से खेतो मे बने अपने घर जा रहे थे । तभी मदरसे के पास पहले से ही साजबाज होकर लाठी, डंडा, सरिया, फरशा से लैस इरशाद, सरफू, आमिन,सददाम, इरफान, सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें उनके परिवार के 9 लोगों को चोटें आई। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी जेब से 11 हजार 670 रुपये लूट लिए। झगडे का शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया।
पुलिस दूसरे पक्ष की शिकायत पर जांच में जुटी
एक पक्ष की शिकायत पर 29 नामजद लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों ओर से शिकायत मिली थी। दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है।












