Home Haryana Sirsa Vaidehi Medicos Seal New Housing Board Colony Raid Narcotic Drugs Capsules...

Sirsa Vaidehi Medicos Seal New Housing Board Colony Raid Narcotic Drugs Capsules Civil Line Police Station Drug Controller | सिरसा में मेडिकल स्टोर सील, संचालक काबू: , 1755 गोलियां व 680 नशीले कैप्सूल कब्जे में लिए – Sirsa News

सिरसा शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वैदेही मेडिकोज, जिस पर पुलिस व ड्रग कंट्रोलर ने मारा छापा।

सिरसा में एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी मामले में ड्रग कंट्रोलर पुलिस टीम के साथ अपनी जांच कर रहे हैं। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह मामला शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एरिया का है। जहां पर वैदेही मेडिकोज पर संचालक खुलेआम नशा करने की गोलियां एवं दवा बेचने का काम करता था। दरअसल मामले में ड्रग कंट्रोलर को भी पुलिस से देरी से सूचना मिली। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर और पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर और सिविल लाइन थाना की हुड्डा पुलिस चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने सिरसा क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वैदेही मेडिकोज स्टोर संचालक के घर पर दाबिश देकर 1755 नशीली गोलियां व 680 कैप्सूल बरामद कर आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

तलाशी में यह किए बरामद

सिविल लाइन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार व हुड्डा पुलिस चौकी के इंचार्ज अशोक कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम को सूचना मिली की वैदेही मेडिकोज स्टोर संचालक अपने घर पर नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। उक्त सूचना के आधार पर न्यू हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित वैदेही मेडिकोज स्टोर के पास बने घर की तलाशी ली तो 1755 नशीली गोलियां व 680 कैप्सूल बरामद हुए।

सिरसा शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वैदेही मेडिकोज, जिसे पुलिस व ड्रग कंट्रोलर द्वारा किया गया सील।

सिरसा शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वैदेही मेडिकोज, जिसे पुलिस व ड्रग कंट्रोलर द्वारा किया गया सील।

सिरसा का ही है आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बप्पां हाल न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा निवासी जयंत कुमार के रूप में हुई है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करने पर पता चला है कि उक्त आरोपी वैदेही मेडिकोज के नाम से मेडिकल स्टोर चलाता है।

आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोलर को सौंपा

अब पुलिस की ओर से विभागीय कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर नशीली प्रतिबंधित गोलियां व नशीले कैप्सूल आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील कुमार के हवाले किया गया है।

यह सवाल उठे

अब सवाल यह है कि मेडिकोज में इतनी नशीली दवाईयां मिली है। क्या यह दवाईयां रेगूलर नशा रोगियों को दी जाती थी या लोग इन गोलियों का अवैध कार्यों में इस्तेमाल करते थे। इसका जवाब मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ में ही मिलेगा।