![]()
रोहतक की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खरकड़ा गांव के एक युवक को 60 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी पी.एस.आई मनोज के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अनिल के नेतृत्व में टीम खरकड़ा गांव में मोखरा रोड एनएच-9 फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी। सूचना मिलने पर टीम ने मोखरा की तरफ से पैदल आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पूछताछ में युवक की पहचान खरकड़ा गांव के राममेहर के बेटे संदीप के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 60 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है और मामले की जांच कर रही है।










