Home Haryana PM Naredra Modi Mann ki Baat Program; Textile Waste City Panipat| Haryana...

PM Naredra Modi Mann ki Baat Program; Textile Waste City Panipat| Haryana | पीएम मोदी के मन की बात में पानीपत की चर्चा: बोलें- टेक्सटाइल वेस्ट से निपटने का ग्लोबल हब बना; खिलाड़ियों की भी करी तारीफ – Panipat News

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में हरियाणा की टैक्सटाइल नगरी पानीपत की खूब चर्चा एवं प्रशंसा की। पीएम ने कहा कि टैक्सटाइल वेस्ट के विषय पर कहा कि पानीपत टैक्सटाइल वेस्ट से निपटने में ग्लोबल हब बना

पीएम मोदी ने इन राज्यों को दी बधाई पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इन खेलों के दौरान हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने 18 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए। जिनमें से 12 तो हमारी महिला खिलाड़ियों के नाम रहे।’

पीएम मोदी ने फिटनेस पर भी की बात प्रधानमंत्री मोदी ने फिटनेस पर भी बात की। उन्होंने दिल्ली में हुए एक आयोजन का जिक्र करते हुए कहा, ‘दिल्ली में एक भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है। एक इनोवेटिव आइडिया के रूप में पहली बार फिट इंडिया कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें अलग अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इन सभी का एक ही लक्ष्य था- फिट रहना और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना।’ ‘स्वदेशी खेलों को भी मिल रहा बढ़ावा’ पीएम मोदी ने कहा, ‘ हमारे स्वदेशी खेल अब लोकप्रिय संस्कृति के रूप में घुल मिल रहे हैं। मशहूर रैपर हनुमानकाइंड को तो आप सभी जानते ही होंगे। आजकल उनका नया गाना ‘रन इट अप’, काफी चर्चा में है। इसमें कलारिपयट्टू, गतका और थांग-ता जैसी हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को शामिल किया गया है।’