Jind-Garhi-police-arrests-drug-smuggler-heroin-seized-update | जींद में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: सूचना पर पुलिस की खरल रोड पर नाकाबंदी, टीम को देख घबराया – Narwana News

जींद जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान में थाना गढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांव खरल से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे

हमीरगढ़ रोड की ओर जा रहा था

थाना गढ़ी प्रभारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक हरजिंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि राजेंद्र हेरोइन बेचने का काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर खरल से हमीरगढ़ रोड की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने हमीरगढ़-खरल रोड पर बिजली घर के सामने नाकाबंदी की। एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पुलिस को देखकर राइडर घबरा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र बताया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

मौके पर एक्साइज विभाग के एईटीओ देवेंद्र सिंह को बुलाया गया। आरोपी की तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी मोमी लिफाफे में हल्के भूरे रंग की हेरोइन मिली। बरामद हेरोइन का वजन 7.31 ग्राम है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।