![]()
पुलिस गिरफ्त में नशीला पदार्थ मामले के आरोपी।
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने रात्रि गश्त के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।
।
भागते समय कार हुई बंद
पुलिस टीम हरियाणा गोशाला के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान तोशाम की तरफ से एक कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार को पीछे मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार बंद पड़ गई। तलाशी में कार से प्लास्टिक के कट्टे में गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोशाम के कतवार के विनोद और भिवानी के हेतमपुर के भूपेंद्र के रूप में हुई है।
कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हांसी पुलिस नशे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। फिर भी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी जारी है।











