Sirsa Tuuck-Bike Road Accident Mitthi Surera Ellenabad One Youth Died Rajasthan Two Injured | सिरसा में राजस्थान के युवक की मौत: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 घायलों का चल रहा इलाज, रिश्तेदारी में आए थे – Sirsa News

सिरसा के सिविल अस्पताल में राजस्थान के युवक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान कागजी कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद पुलिस।

हरियाणा के सिरसा जिले में मिट्ठी सुरेरा के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे हुआ। वीरवार को ऐलनाबाद पुलिस ने सिरसा के सिविल अस्पताल में मृतक के शव

चचेरा भाई रमेश ने बताया कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पल्लू तहसील के गांव झेदासर निवासी मनीष (18) अपने चचेरे भाई राजेंद्र और विनोद के साथ बाइक से खारी सुरेरा रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक राजेंद्र चला रहा था। मिट्ठी सुरेरा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रॉस करते समय सामने से आ रहे ट्रक (HR 45D 0707) से सीधी टक्कर हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

राहगीरों ने तीनों को ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मनीष के परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे हिसार के जिंदल अस्पताल रेफर किया गया।

मनीष आईटीआई कर रहा था और पिता ब्रजलाल खेतीबाड़ी करते हैं। वह दो भाई और एक बहन है। वह तीनों बुधवार दोपहर को ऐलनाबाद में अपने दोस्त से मिलने के लिए आए थे। जब शाम को वापस गावं की ओर जा रहे थे तो यह हादसा हो गया। अभी दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।