कॉलोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रशासन ने 7 एकड़ जमीन पर बन रही 2 अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन लिया। जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इन कॉलोनियों में बनाई गई कच्ची सड़कें, डीपीसी और अन्य निर्माण को बुलडोजर से
।
डीटीपी अधिकारी विक्रम कुमार के मुताबिक, पिहोवा में कुरुक्षेत्र रोड पर अनाज मंडी के पास 4 एकड़ और गांव असमानपुर में 3 एकड़ में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलरों को पहले ही एचडीआर एक्ट 1975 के तहत नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उनकी ओर से निर्माण नहीं रोका गया। इसलिए DTP ने सख्त कदम उठाया।

प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी से तोड़े गए निर्माण।
कड़ी कार्रवाई होगी
DTP ने साफ किया कि अवैध कॉलोनियों पर सख्ती जारी रहेगी। बिना मंजूरी विकसित हो रही कॉलोनियों से न सिर्फ सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि पब्लिक के साथ धोखाधड़ी भी की जा रही थी। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसकी कानूनी स्थिति की जांच जरूर करें।











