![]()
पलवल जिले के चांदहट गांव में एक मजदूर के घर से चोरों ने डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली। पीड़ित रामकिशन ने चांदहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को कोई भी सुराग नहीं लग
।
पत्नी की घर की चाबी हो गई थी गुम
जानकारी के अनुसार रामकिशन ने बताया कि वह रोजाना की तरह काम से घर लौटा। उस समय उसकी पत्नी कोटे का अनाज लेने गई थी। पत्नी की चाबी खो जाने के कारण उन्हें घर का ताला तुड़वाना पड़ा। जब वह घर के अंदर गए, तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए गायब थे।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने मेहनत-मजदूरी करके पैसे जोड़े थे। उसने पुलिस से चोरों को पकड़कर पैसे दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











