jind-narwana-veterinary-staff-Employee-drowns-bhakra-canal-ujhana-village-update | नरवाना नहर में डूबा पशु चिकित्सा कर्मचारी, मौत: दोस्तों के साथ किनारे पर बैठा था, अचानक पानी में गिरा – Narwana News

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। उझाना गांव के पास भाखड़ा नहर में एक पशु चिकित्सा कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस ने शव को कब्जे में

गोताखोरों की मदद से शव निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार मृतक हिसार जिले के राखी गढ़ी का रहने वाला था और नरवाना क्षेत्र के एक गांव में पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत था। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ नहर के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को नागरिक अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।