sirsa-inld-district-president-jasvir-singh-jassa-rania-media-interaction | सिरसा में इनेलो को मजबूत करने का संकल्प: जिलाध्यक्ष जस्सा बोले-कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करेंगे, कई नेता वापसी को तैयार – rania News

पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो के जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा।

सिरसा जिले के रानियां पहुंचने पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नए जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने मीडिया से बातचीत की। उन्हें हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। जस्सा ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्र

हरियाणा की राजनीति में उतार-चढ़ाव देखे

चौटाला ने देवीलाल के नक्शे कदम पर चलते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की। इनका फायदा आज भी हरियाणा के लोगों को मिल रहा है। नए जिलाध्यक्ष ने बुढ़ापा पेंशन का जिक्र करते हुए कहा कि यह चौधरी देवीलाल की सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब सिरसा जिले की कमान मिलने पर वे दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

कार्यकर्ताओं का दम घुट रहा

जस्सा ने बताया कि कई नेता और कार्यकर्ता जो दूसरी पार्टियों में चले गए थे, वे इनेलो में वापस आना चाहते हैं। उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जहां चुने हुए नेताओं की कदर नहीं है, वहां कार्यकर्ताओं का दम घुट रहा है। ऐसे लोग मौका मिलते ही इनेलो में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी।

दोनों विधायक विपक्ष की भूमिका भी निभा रहे

जस्सा ने कहा कि विधानसभा में भले ही इनेलो के दो ही विधायक हैं, जिन्होंने जनता की समस्या और सरकार के गलत नितियों को प्रमुखता से उठाने में कमी नहीं छोड़ी है। दोनों विधायक विपक्ष की भूमिका भी निभा रहे हैं। जस्सा ने कहा कि हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो फिर से मजबूती के साथ टक्कर देगी।