Israna grain market inspection | SDM Ashish Vashisht visit | Farmer facilities review | Update News | पानीपत में एसडीएम ने किसान सुविधाओं पर दिया जोर: नई अनाज मंडी का किया निरीक्षण, कहा- लापरवाही नहीं चलेगी – Matlouda News

नई अनाज मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम आशीष वशिष्ठ।

इसराना की नई अनाज मंडी में नए सीजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी अधिकारियों और आढ़तियों के साथ बैठक की। एसडीएम वशिष्ठ ने कहा कि किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने आगे कहा कि मंडी में बिजली, शौचालय, स्वच्छ पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी किसान को सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार ने किसानों के हित में प्राथमिकता से काम करने का आह्वान किया है। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

आढ़तियों को निर्देश देते हुए एसडीएम आशीष वशिष्ठ।

आढ़तियों को निर्देश देते हुए एसडीएम आशीष वशिष्ठ।

एसडीएम ने आढ़तियों को दिए निर्देश

एसडीएम ने आढ़तियों को भी निर्देश दिए गए कि वे किसानों के हित में कोई कोताही न होने दें। सरकार को उनके पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। आढ़तियों ने एसडीएम को आश्वासन दिया कि मंडी में किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होगी।