sirsa-rania-uk-work-permit-fraud-15-lakh-four-accused | सिरसा में युवक से 15.30 लाख हड़पे: यूके का वर्क परमिट दिलवाने का झांसा, 4 लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज दिए – rania News

सिरसा जिले के रानियां में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रामपुर थेहड़ी के रहने वाले सुखप्रीत सिंह के साथ इंग्लैंड का वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर 15.30 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का माम

इंग्लैंड जाने के मांगे 20 लाख

जानकारी के अनुसार सुखजीत सिंह खुद को यूके का पीआर होल्डर बताता था। सुखप्रीत ने बताया कि आरोपी इमिग्रेशन का काम करते हैं। उन्होंने इंग्लैंड जाने के लिए 20 लाख रुपए मांगे थे। पीड़ित ने 15.30 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। 31 जुलाई 2024 को चंडीगढ़ के वीएफएस ऑफिस में उसके दस्तावेज फर्जी पाए गए।

पीड़ित के फोन उठाना किया बंद

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के फोन उठाना बंद कर दिया। कोटकपूरा में संपर्क करने पर एक सप्ताह में पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन न तो पैसे वापस किए और न ही कोई संपर्क किया। पुलिस ने धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।