26/March/2025 Fact Recoder
पानीपत के गांव छिछड़ाना से एक 22 वर्षीय युवती रात को अपने कमरे से गायब हो गई। परिवार लड़की की शादी के लिए लड़का देखा जा रहा था। सुबह परिवार को युवती गायब मिली। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार घटना 23 मार्च की है। परिवार ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी को दसवीं तक पढ़ाया था। वर्तमान में वे उसकी शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। घटना की रात परिवार ने खाना खाकर सो गया था।
रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर नहीं मिला सुराग
युवती अलग कमरे में सोती थी। सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने जाकर देखा। वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। परिवार ने सुबह 9 बजे तक उसका इंतजार किया। फिर गांव में उसकी तलाश की। शाम तक जब वह नहीं मिली, तो रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद परिजन पुलिस चौकी उरलाना कलां पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।