Home Himachal हिमाचल में भाई-बहन पर बेलचे से हमला: चार लोगों ने दोनों को लहूलुहान...

हिमाचल में भाई-बहन पर बेलचे से हमला: चार लोगों ने दोनों को लहूलुहान किया, आरोपी फरार, रास्ते को लेकर विवाद – Bharmour News

26/March/2025 Fact Recorder 

चंबा में बेलचे के हमले से घायल सुनील

हिमाचल प्रदेश के चंबा के चुराह स्थित शौल गांव में चार लोगों ने दो भाई बहन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में दोनों भाई बहन को चोटें आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूचना के अनुसार, शौल गांव के सुनील और भावना जब किसी काम से कही जा रहे थे तो सुरेंद्र कुमार, देशराज, भीखा राम और भागदेई ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों भाई बहन को वहां से लौटने को कहा और गाली-गलोच शुरू कर दी है।

भाई-बहन जब रास्ते से आगे बढ़ने लगे तो चारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने सुनील पर बेलचे से हमला कर दिया। इसके बाद सुनील की बहन पर भी हमला किया गया। यह घटना मंगलवार की देर शाम की है।

ग्रामीणों के इकट्‌ठा होने पर भागे आरोपी

इससे सुनील के माथे पर गंभीर चोट आई है। जैसे ही मौके पर स्थानीय लोग इकट्‌ठे हुए, इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है।

गांव में तनावपूर्ण माहौल

पुलिस ने भाई-बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों का का नागरिक अस्पताल तीसा में मेडिकल कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक (SP) चंबा अभिषेक यादव के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।