September 25,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: फाज़िल्का के कुलविंदर सिंह ने 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
कुलविंदर सिंह ने अपनी सफलता के लिए मान सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की अपील की। उनकी सफलता युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करने वाली है।












