Charkhi Dadri fire farmer mustard crop fire brigade loss | दादरी में आग लगने से सरसों की फसल जली: किसान ने काटकर खलिहान में की थी एकत्रित, मुआवजे की मांग – Charkhi dadri News

दादरी जिले में सरसों की फसल में लगी आग।

चरखी दादरी जिले के गांव दूधवा में अज्ञात कारणों से आग लगने से किसान की काटकर एकत्रित की गई करीब दो एकड़ की फसल आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी जिससे किसान को हजारों रूपए

दो एकड़ की सरसों हुई राख दूधवा निवासी किसान सोमवीर ने बताया कि उसने दो एकड़ की सरसों की फसल काटकर खेत में एकत्रित कर रखी थी। लेकिन अज्ञात कारणों से एकत्रित की गई सरसों में आग लग गई। उसके खेत के आसपास से जाने वाले लोगों ने इसकी सूचना इसकी दी जिसके बाद वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेत पहुंचा तो फसल जल रही थी। उसने वहां मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे आग को नहीं बुझा पाए।

फायर ब्रिगेड आग बुझाते हुए व मौके पर पहुंचे ग्रामीण।

फायर ब्रिगेड आग बुझाते हुए व मौके पर पहुंचे ग्रामीण।

फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को शांत किया। लेकिन तब तक सरसों की फसल की ढेरी पूरी तरह से राख में तब्दील हो चुकी थी। किसान सोमवीर ने कहा कि फसल में जितना भी खर्चा और मेहनत लगना था लग चुका था। आग की इस घटना से उसे करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगाई है। आय का दूसरा साधन नहीं किसान सोमवीर ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और संसाधनों के साथ अपनी फसल तैयार की थी, लेकिन इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनके पास कोई अन्य आय का साधन नहीं है, जिससे उनके परिवार पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। सोमवीर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वे आगामी फसलों की बुआई के लिए दोबारा तैयारी कर सकें और इस आर्थिक संकट से उबर सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।